सारठ में अतिरिक्त आधार केंद्र खोलने की मांग,BDO ने DDC को लिखा पत्र

सारठ में आधार केंद्र पर भारी भीड़ से परेशान नागरिक. बीडीओ ने डीडीसी से किया अतिरिक्त केंद्र खोलने का आग्रह, मिलेगी बड़ी राहत.

सारठ . प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र आधार केंद्र में लगातार बढ़ रही भीड़ और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने अतिरिक्त आधार केंद्र खोलने की मांग की है . इस संबंध में उन्होंने डीडीसी को पत्र भेजकर नागरिकों की सुविधा के लिए एक और आधार केंद्र शुरू कराने का आग्रह किया है .

एक केंद्र होने से लोगों को हो रही परेशानी

डीडीसी को भेजे गये पत्र में बीडीओ ने बताया है कि वर्तमान में सारठ प्रखंड मुख्यालय में केवल एक आधार केंद्र संचालित है . आधार में सुधार और अपडेट कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग केंद्र पहुंचते हैं . एक ही केंद्र होने के कारण यहां लगातार भीड़ लगी रहती है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है .

बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में अतिरिक्त आधार केंद्र खुलने से आम नागरिकों को आधार में सुधार और उसे अपडेट कराने में सुविधा होगी . इससे एकमात्र केंद्र पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव भी कम होगा .

पंचायत समिति की बैठक में उठ चुका है मामला

बताया गया कि पिछले दिनों पंचायत समिति की आयोजित मासिक बैठक में आधार केंद्र पर आधार अपडेट और सुधार कराने के दौरान होने वाली भारी भीड़ तथा आम नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी थी . बैठक में लोगों की परेशानी को देखते हुए एक अतिरिक्त आधार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था .

बीडीओ ने इसी निर्णय के आलोक में डीडीसी को पत्र भेजकर अतिरिक्त आधार केंद्र खोलने की मांग की है . इससे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए लंबी कतार और इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >