सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

मधुपुर: भिरखीबाद-सतसंग नगर मुख्य पथ पर तिलैया मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना

मधुपुर. भिरखीबाद-सतसंग नगर मुख्य पथ पर तिलैया मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बुढ़ैई थाना क्षेत्र की जाभागुड़ी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी 48 वर्षीय बलदेव दास उर्फ गुडा के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बलदेव दास सोमवार सुबह अपने घर से ईंट बनाने के काम के लिए निकले थे. दिनभर मजदूरी करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तिलैया मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे के बिजली के खंभे से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलदेव दास गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वह सड़क पर ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. दुर्घटना में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना शाम के समय बुढ़ैई थाना पुलिस को मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >