Bihar News: बिहार के कटिहार से बाबाधाम जा रही स्कॉर्पियो का देवघर में भीषण हादसा, 4 की मौत

कटिहार से बाबाधाम जा रही एक स्कॉर्पियो देवघर के मोहनपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गयी. स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गयी.

बिहार के कटिहार से झारखंड के देवघर जा रही एक स्कॉर्पियो मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास भीषण हादसे का शिकार हो गयी. इस हादसे में गाड़ी में सवार 6 लोगों में 4 लोगों की मौत हो गयी. सभी लोग गाड़ी में सवार होकर बाबाधाम जा रहे थे. अचानक रास्ते में चालक को नींद आ गयी और झपकी लेने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा गयी.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बिहार के कटिहार से कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड स्थित बाबाधाम जा रहे थे. गाड़ी देवघर के मोहनपुर क्षेत्र तक पहुंच चुकी थी. अचानक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. वहीं गाड़ी के अंदर बैठे 6 लोगों में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. एक अन्य मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. वहीं चालक व एक बच्चे की सांस चल रही है. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा गया है.

घटना की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला जा रहा है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >