देवघर : नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा मुहल्ला निवासी बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी दुर्गा प्रसाद चौधरी का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलते ही दुर्गा प्रसाद चौधरी साइबर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी.
ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग
उन्होंने साइबर थाना की पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया है. साथ ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
जांच में जुटी पुलिस
समाचार लिखे जाने तक साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
