Deoghar news : चितरा कोलियरी में पेंशन से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन

क्षेत्रीय कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय ने चितरा कोलियरी में शिविर लगाया और पेंशन से जुड़े मामले का निष्पादन किया, जिसमें कोलियरी के अधिकारियों व लाभुकों ने भाग लिया.

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी स्थित अतिथिशाला में पेंशन से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान हेतु क्षेत्रीय कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कोलियरी के अधिकारियों व संबंधित लाभुकों ने भाग लिया. उक्त शिविर में पेंशन से जुड़े पांच मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. इस संबंध में कोयला खान भविष्य निधि के सहायक आयुक्त एसएन प्रसाद ने कहा कि लंबित पेंशन संबंधी मामलों के ऑन द स्पॉट समाधान हेतु शिविर आयोजित किया गया है. कहा कि हमारा प्रयास है किसी लाभुकों को कोई परेशानी नहीं हो. सभी सही लाभुकों को समय पर भुगतान हो जाये, साथ ही कहा कि गलत आदमी लाभ नहीं ले पाये. इसके लिए कोलियरी प्रबंधन के साथ सामूहिक प्रयास किया जाता है. वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि त्रैमासिक सतर्कता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसके तहत लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है. कहा कि कोई समस्या होने पर उनसे सीधे संपर्क करें, जल्द समस्या समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा. कहा कि शून्य लंबित मामलों के लिए त्वरित करवाई की जा रही है. इस मौके पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक टी के मिश्रा, कार्मिक प्रबंधक आशीष कुमार मिश्रा, सहायक कार्मिक प्रबंधक विनय शर्मा, राजीव कुमार सिंह, परशुराम कुमार, मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा, पी एफ कार्यालय से अरुण कुमार सिंह, सत्य प्रकाश उपस्थित थे. लाभुक सहोदी मंझीयान, शिवानंद मुर्मू व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >