ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

मधुपुर : रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त तय मार्ग और समय पर ही होगा विसर्जन

मधुपुर. पथरोल थाना परिसर में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सीओ ऋषिराज ने की. बैठक में पर्व को आपसी भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत ध्यान देना होगा. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें. करौं सीओ ने कहा कि सभी त्योहारों को मनाने का सबसे बड़ा संदेश आपसी भाईचारा और सद्भाव है. उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है. जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाला जायेगा. थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा. मौके पर पूर्व जिप सदस्य बलवीर प्रसाद राय, गुलाम असरफ, संतोष शाह, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, कृष्णा पोद्दार, रूपेश गुप्ता, मदन चक्रवर्ती, अर्जुन राम, गोपाल राणा, चंदन तुरी, हरि मंडल, सुक्कू हांसदा, तालकेश्वर मंडल, प्रयाग रवानी, सफाउल शेख, जीतन रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: पथरोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >