बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

पालोजोरी : पालोजोरी में बारिश व तेज हवा से कई लोगों के घरों को भी पहुंचा क्षति

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार की संध्या लगभग साढ़े बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गयी. इसके कारण लोग करीब आधे घंटे तक जहां-तहां रुकने को विवश हो गये. इसका असर ईद के बाजार में भी देखने को मिला. बारिश के कारण अस्थायी रूप से लगाए गए सेवई, लच्छा, टोपी आदि के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं तेज आंधी-पानी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. इसके अलावा किसानों की आम, प्याज, सरसों और सब्जी जैसी फसलों को भी काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है. हाइलार्ट्स : पालोजोरी में बारिश व तेज हवा से कई लोगों के घरों को भी पहुंचा क्षति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >