सखी मंडल की दीदियों ने समारोहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मधुपुर ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के पांचों संकुल संगठन सुग्गापहाड़ी, धमनी, पसिया, सिकटिया व गोविंदपुर की दीदियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार दास, मुखिया मरियम टुडू, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू व संकुल संगठन की पदाधिकारियों ने संयुक्त से किया. कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ किया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने हक और अधिकार पाने के लिए इसकी शुरुआत एक आंदोलन से की थी. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं, चाहे खेल जगत हो, नौकरी हो, स्वरोजगार हो, राजनीति हो व अंतरिक्ष हो हर जगह अपना पंचम लहरा रही है. उन्होंने मधुपुर प्रखंड में दीदियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर संकुल की दीदियों ने बेटी हूं, मैं बेटी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. पांचों संकुल से अलग अलग दीदियों ने अपने सक्सेस स्टोरी समूह में जुड़ने के बाद जीवन में आये बदलाव को साझा किया. वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केडरों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन सामुदायिक समन्वयक मो ताहिर ने किया. मौके पर सामुदायिक समन्वयक अरविंद कुमार, सोनाराम पंडित, राजेंद्र यादव, पीआरपी सन्नी कुमार गुप्ता, सुशांति टुडू, एफटीसी शिवरतन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >