Deoghar News : पांच जुलाई तक श्रावणी मेले के तैयारी को पूर्ण करें, कोई कमी नहीं रहे : डीसी

राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारी सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरा करें. मेले की सारी तैयारी सभी विभाग पांच जुलाई तक हर हाल में पूर्ण कर लें. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दी.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारी सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरा करें. मेले की सारी तैयारी सभी विभाग पांच जुलाई तक हर हाल में पूर्ण कर लें. जो भी कार्य चल रहे हैं, उनमें तेजी लायें. साथ ही गुणवत्ता का खास खयाल रखें. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें. मेला के दौरान सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, साफ-सफाई और होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त करें. डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेले के दौरान बेहतर से बेहतर सुविधा कैसे मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पुख्ता इंतजाम करें ताकि जो भी श्रद्धालु बाबाधाम आयें, सुखद अनुभूति लेकर जायें. उन्होंने बाबा मंदिर, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पीएचइडी, परिहवन विभाग, भवन प्रमंडल विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग, विद्युत आपूर्ति, वर्क डिविजन, पथ निर्माण विभाग एवं सूचना जनसम्पर्क विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. कार्य में गुणवत्ता का रखें पूरा ख्याल डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी विभागों के कार्य में तेजी लाने की जरूरत है. ताकि तय समय पर काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके. अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, इंद्र वर्षा, विद्युत व्यवस्था, सूचना केन्द्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर की जाने वाली तैयारियों को जल्द पूरा करें. कोई कमी नहीं रहे, इस बात सभी विभाग ध्यान रखें. चिकित्सकों व पुलिस आवासन की व्यवस्था बेहतर हो उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, बाहर से आने वाले चिकित्सकों के आवासन की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया. साथ ही मंदिर में के कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पुलिस आवासन, ओपी निर्माण कार्य के अलावा सभी विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही. बैठक में डीएफओ अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, मंदिर प्रभारी सह एसडीओ देवघर रवि कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार, डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार महतो, विभिन्न विभागों के इइ आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारी. डीसी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा मेला के दौरान सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, साफ-सफाई और होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त करें 05 जुलाई तक सभी विभाग अपनी तैयारी को पूर्ण कर लें श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले, उसी अनुरूप करें पुख्ता तैयारी मेला क्षेत्र में बनने वाले वाहन पड़ाव स्थल के समीप आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करें बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >