मधुपुर के कई मोहल्लों में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, जानें प्रभावित इलाके

मधुपुर के कई मोहल्लों में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

मधुपुर: शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 33/11 केवीए विद्युत शक्ति उपकेंद्र गड़िया स्थित 11 केवी मधुपुर टाउन फीडर से बिजली आपूर्ति को रोककर मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा.

इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में पेड़ों की टहनियों काटी जायेगी. साथी जर्जर विद्युत तार और खंभे को भी बदलने का काम किया जायेगा. इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. एलएटी के खुले तार को कवर तार से बदलने का काम होगा.

उन्होंने बताया कि बिजली बंद से प्रभावित क्षेत्र डालमिया कूप, चांदवारी, बेलपाड़ा, नबी बक्स रोड, भेड़वा रोड व अमतल्ला-भेड़वा रहेगा. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व निष्पादित कर ले. कार्य पूर्ण होने पर बिजली की आपूर्ति समय से पहले भी बहाल किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >