देवघर. गुप्त सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने देवघर कॉलेज के समीप मुहल्ले में छापेमारी कर 120 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की. उस दौरान पुलिस के आने की भनक पाकर मौके पर से आरोपित फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर नगर थाने के एसआइ अजय कुमार सिंह व एसआइ ओपी सिंह पुलिस बलों के साथ देवघर कॉलेज के समीप मुहल्ले में छापेमारी करने पहुंचे. मौके पर पुलिस के आने की भनक पाकर कामदेव पासी घर से फरार हो गया. इस दौरान नगर पुलिस की टीम 120 लीटर महुआ शराब बरामद कर थाना लायी. वहीं छापेमारी टीम ने जावा महुआ भी नष्ट कराया. इस संबंध में नगर थाने में कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.
नगर पुलिस ने की छापेमारी, 120 लीटर महुआ शराब जब्त

नगर पुलिस ने की छापेमारी, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Copied link
नगर पुलिस की टीम 120 लीटर महुआ शराब बरामद कर थाना लायी.