व्हाट्सएप पर अब पुलिस सेवा: Deoghar में संवाद चैटबॉट सेवा शुरू, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

Deoghar: देवघर पुलिस ने आम लोगों को सुविधा देने और डिजिटल माध्यम से त्वरित और सरल सेवाएं देने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू कर दी है. जनता की सलाह पर इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें....

संजीत मंडल
Deoghar: देवघर पुलिस ने जनता को डिजिटल माध्यम से त्वरित और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल करते हुए संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है. मंगलवार को एसपी सौरभ ने इसका शुभारंभ किया. इस सेवा के माध्यम से अब लोग बिना थाना गये, घर बैठे अपने मोबाइल पर ही कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे समय की बचत के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा. एसपी सौरभ ने कहा कि संवाद चैटबॉट पुलिस आपके द्वार की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसका उद्देश्य तकनीक के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम करना और संवाद को आसान बनाना है.

चैटबोट में जुड़ेंगी और सुविधाएं

उन्होंने बताया कि यह सेवा अभी अपने पहले चरण में है और आने वाले समय में जनता के सुझावों के आधार पर इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जायेगी, ताकि यह और अधिक प्रभावी बन सके. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें और सुरक्षित, जागरूक तथा सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायें. एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में यह सिस्टम वन-वे है, लेकिन भविष्य में इसे टू-वे किया जायेगा, जिससे संवाद और अधिक इंटरैक्टिव हो सके.

यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इस सेवा के माध्यम से शिकायत, सुझाव और फीडबैक सीधे पुलिस तक पहुंच रहे हैं या नहीं, इसकी भी पड़ताल संभव होगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलेगी. मौके पर कई डीएसपी सहित अनुसंधान विंग के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

क्या है संवाद चैटबॉट

संवाद चैटबॉट एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो 9296913006 व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस सेवाओं से जोड़ता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सहज, त्वरित और पारदर्शी सेवा प्रदान करना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए थाना नहीं जाना पड़े.

प्रमुख सुविधायें

  • खोये मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करना.
  • यातायात, जाम और चालान की जानकारी प्राप्त करना.
  • पासपोर्ट सत्यापन में देरी या समस्या की शिकायत.
  • चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान.
  • पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति जानना.
  • साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करना.
  • एसपी कार्यालय में दिये गये आवेदन (पिटीशन) की स्थिति देखना.
  • 10 किलोमीटर के दायरे में नजदीकी थानों की मैप सहित जानकारी मिलेगी तो पीड़ित को थाना पहुंचने में आसान होगा.
  • जनता के सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा.

ये भी पढ़ें…

Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >