deoghar news : डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में आरोपितों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

नगर थानांतर्गत बाजला चौक के समीप प्राइवेट क्लिनिक में शिशु विशेषज्ञ डॉ कुंदन कुमार के साथ मारपीट मामले में पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी डॉक्टर हमला कांड के किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत बाजला चौक के समीप प्राइवेट क्लिनिक में शिशु विशेषज्ञ डॉ कुंदन कुमार के साथ मारपीट मामले में नगर थाने में मृत बच्चे के पिता गौरीगंज निवासी अजित कुमार सहित बबलू राउत, नरेश गोस्वामी व अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले में पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी डॉक्टर हमला कांड के किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. घटना में डॉक्टर का सिर फट गया और और एक हाथ में चोट है. वहीं डॉक्टर ने आरोपितों द्वारा क्लिनिक में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है. जानकारी हो कि डॉ कुंदन कुमार के क्लिनिक में इलाज कराने रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज गांव से लाये गये बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो-हंगामा किया था. इसके बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट कर घायल किया गया था. दर्ज प्राथमिकी में डॉ कुंदन ने कहा है कि अजीत ने अपने 10 माह के पुत्र अनुराग का इलाज 19 अप्रैल को उनके क्लिनिक में कराया और घर ले गये. पुन: रात करीब 10:30 बजे बच्चे को लेकर उनके क्लिनिक आये. बच्चे को उन्होंने इंजेक्शन लगवाने को कहा, तो दूसरे डॉक्टर से दिखाने की बात कहते हुए बिना इंजेक्शन लगवाये बच्चे को वे लोग लेकर चले गये. 20 अप्रैल की अहले सुबह करीब 3:00 बजे परिजन बच्चे को लेकर फिर उनके क्लिनिक पहुंचे और इलाज करने को कहा. जांच के क्रम में उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस पर वे सभी आक्रोशित होकर गाली-गलौज करते हुए सड़क जाम करने की धमकी देने लगे. सभी परिजन सड़क पर जाकर क्लिनिक के गेट में ईंट-पत्थर चलाने लगे, तो उन्होंने मुख्य गेट बंद करवा दिया. इसके बाद 8-10 की संख्या में आक्रोशित लोग दीवार फांदकर उनके क्लिनिक में पहुंच गये. उन्होंने रड से मारकर उनके सिर में जख्मी कर दिया. साथ ही हाथ भी तोड़ दिया. वहीं वे लोग क्लिनिक में भी तोड़फोड़ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >