Deoghar news : दो लोगों से 11000 रुपये की छिनतई, संदिग्ध युवक को बाइक दस्ता ने पकड़ा

देवघर के नगर क्षेत्र की अलग -अलग घटनाओं में दो लोगों से क्रमश 2000 रुपये व 9000 रुपये की छिनतई कर ली गयी. हालांकि घटना के दौरान हो-हल्ला होने पर पुलिस बाइक दस्ते ने खदेड़कर उसे पकड़ा.

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थानांतर्गत फव्वारा चौक प्राइवेट बस स्टैंड के समीप बगल के रहने वाले एक युवक ने अलग-अलग घटना में दो लोगों से क्रमश: 2000 व 9000 रुपये की छिनतई कर ली. पहले घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद वह दूसरी वारदात कर रहा था, तभी हो-हल्ला हुई तो उधर से गुजर रही बाइक दस्ता की पुलिस ने खदेड़कर आरोपित युवक को पकड़ लिया. उसके पास से छिनतई की गयी कुल 11000 रुपये बरामद भी हो गया. इसके बाद बाइक दस्ता पुलिस आरोपित युवक को नगर थाना ले गयी. पीछे-पीछे दोनों पीड़ित भी थाना पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दी. जानकारी के अनुसार पहली घटना में कुंडा थानांतर्गत चितोलोढ़िया गांव निवासी पारस राणा की बाइक का हैंडिल पकड़कर आरोपित युवक ने उसके पॉकेट के 2000 रुपये निकाल लिये. इसके कुछ ही देर बाद उधर से गुजर रहे नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सुभाष वर्मा का उसी आरोपित ने पैर पकड़ा और पेंट के पिछले पॉकेट में रखा 9000 रुपये निकालकर भागने लगा. इस पर सुभाष ने हो-हल्ला किया तो उधर से गुजर रही बाइक दस्ता पुलिस ने आरोपित को खदेड़कर पकड़ लिया. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पूर्व में आरोपित छिनतई के कई कांडों में जेल भी गया था और हाल के कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >