सोनारायठाढ़ी. प्रखंड के दोनदिया पैक्स में किसानों को उनके बेचे गये धान की राशि पाने में देरी जारी है. किसानों का कहना है कि उन्होंने फरवरी महीने में ही धान पैक्स में बेच दिया था, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं हुआ है. पैक्स अध्यक्ष चंद्रकला देवी ने बताया कि उनके पोषक क्षेत्र के किसान जैसे मनोरंजन कुमार, बूटन हाजरा, रंजीत नापीत, गुड़िया देवी, प्रभाकर चौधरी और डब्लू साह ने फरवरी में धान बेचा था, लेकिन पर्यवेक्षक द्वारा फिंगर प्रिंट आदि की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण किसानों को राशि का भुगतान नहीं किया जा सका. किसानों ने कई बार पैक्स और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया, बावजूद इसके उन्हें राशि नहीं मिली. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार झा ने बताया कि दोनदिया पैक्स के कुछ आवश्यक कागजात न मिलने के कारण किसानों के भुगतान में विलंब हुआ है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी किसानों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
किसानों ने फरवरी में बेचा धान, अब तक नहीं मिली रकम
सोनारायठाढ़ी के किसानों को धान अधिप्राप्ति के लिए लगाना पड़ रहा है चक्कर
