Deoghar news : पर्यटक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, डीजे की धुन पर थिरके युवा और बच्चे

लोगों ने उत्साह के साथ नववर्ष पर खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया. पर्यटक स्थलों में पिकनिक मनाने को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को लोगों ने उत्साह के साथ नववर्ष पर खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया. पर्यटक स्थलों में पिकनिक मनाने को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने पिकनिक स्थलों पर परिवार के साथ आनंद उठाया. लोगों ने नये साल पर एक-दूसरे को बधाई दी. नववर्ष के स्वागत को लेकर कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गयी. लोगों ने नाचते-गाते हुए नये साल का स्वागत किया. प्रमुख पिकनिक स्थलों पर युवा और बच्चों की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकते दिखे. बकुलिया झरना, बुढ़ी बगीचा घाट, बुढ़ैई पहाड़, फोगो नदी, सलैया जंगल समेत अन्य पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर लोगों ने वनभोज का आयोजन कर नववर्ष का लुत्फ उठाया. बिहार और बंगाल के सीमावर्ती इलाके से भी मधुपुर के पर्यटक स्थलों पर सैलानी पहुंचे. पिकनिक स्थलों पर सुबह से ही चहल पहल बनी रही. युवाओं में नये साल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. पिकनिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की ओर से मुस्तैदी से जवानों की तैनाती की गयी थी. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा. एसडीओ, एसडीपीओ व इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे. पुलिस ने गश्ती की विशेष व्यवस्था की थी. ॰बकुलिया झरना, बुढ़ी बगीचा घाट, बुढ़ैई पहाड़, फोगो नदी, सलैया जंगल समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर वन भोज का लोगों ने उठाया लुत्फ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >