आपसी भाईचारा व सोहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का निर्णय

शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना

पालोजोरी. खागा थाना में होली को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव व शांति समिति के सदस्यों के अलावे विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा व शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की. कहा इस वर्ष मुस्लिमों के पवित्र रमजान माह भी चल रहा है. इसलिए हम सबों को सभी धर्मों के प्रति समान भाव रहते हुए त्योहारों को मनायेंगे ताकि किसी को भी किसी तरह की दिक्कत न हों. वहीं, हुड़दंगियों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहने की बात कही. मौके पर जिप सदस्य मिसिर हांसदा, बगदाहा मुखिया गोलक बिहारी यादव, पूर्व मुखिया देवेंद्र मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, अनवन खान, इम्तियाज अंसारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >