अमन व चैन के साथ दुर्गा पूजा मनाने में प्रशासन का सहयोग करें: सीओ

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

करौं. थाना परिसर में रविवार को अंचलाधिकारी ऋषिराज व थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि लोग अमन व चैन के साथ दुर्गा पूजा मनाने में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनायें रखने में प्रशासन का सहयोग करें. वहीं, थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सभी संवेदनशील स्थानों में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. पुलिस गश्ती तेज किया जायेगा. लोग अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें. ताकि त्वरित कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा. कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाइचारे के साथ मनाने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर समाजसेवी विष्णु चौधरी, हेमंत सिंह, प्रह्लाद दास, धनंजय चौधरी, शरदेंदु सिंह, आशीष आचार्य, उमेश यादव, प्रयाग दास, सरफुद्दीन अंसारी, सहायक थाना प्रभारी सरफुद्दीन, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार भगत, हेमंत कुमार सिंह, निवास यादव, मनोज सोरेन, प्रयाग दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >