निर्धारित रूट पर ही अखाड़ा व शोभायात्रा निकालने का निर्देश

पालोजोरी में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

पालोजोरी. ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को पालोजोरी थाना में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने की. बैठक में थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से इन त्योहारों की तिथियों और समारोहों को लेकर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद लाइसेंसी अखाड़ा के सदस्यों से रूट लाइनिंग और अखाड़ा में उपस्थित लोगों की संख्या की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अखाड़ा को निर्धारित रूट से हटाकर अन्यत्र नहीं ले जाया जायेगा. थाना प्रभारी ने कहा कि पालोजोरी में सभी समुदाय के पर्व और त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाते रहे हैं और आगे भी यह परंपरा बनाए रखी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी है और कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट किसी व्यक्ति द्वारा न किया जाये. साथ ही डीजे पर भी नियंत्रण रखने की बात कही गयी तथा अश्लील गीत बजाने से मना किया गया. साथ ही उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किये. मौके पर अब्दुल रहीम, राजेश अग्रवाल, मुखिया अंशुक साधु, नौशाद आलम, मकबुल अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी आदि मौजूद थे. पालोजोरी में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >