पालोजोरी-सारठ रोड पर पलटा गिट्टी लदा हाइवा,बाल-बाल बचे चालक-खलासी

पालोजोरी-सारठ मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा. गनीमत रही कि देर रात हादसा हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने वाहन जब्त किया.

प्रतिनिधि, पालोजोरी: पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. बहादुरपुर गांव स्थित बांधडीह पंचायत सचिवालय के पास गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में हाइवा के चालक और खलासी बाल-बाल बच गये.

हाइवा का नंबर बीआर52जी-7961 बताया गया है. दुर्घटना के बाद वाहन पर लदी गिट्टी सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्र में बिखर गयी.

तेज रफ्तार में चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा हाइवा रविवार रात पालोजोरी से सारठ की ओर जा रहा था. बांधडीह पंचायत सचिवालय के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.

तेज रफ्तार के कारण हाइवा सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज आसपास के क्षेत्र में सुनायी दी.

रात का सन्नाटा बना राहत

गनीमत रही कि हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ, जब सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बेहद कम थी. इस कारण कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया.

ग्रामीणों के अनुसार, यदि यही हादसा दिन के समय हुआ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था. सुबह होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने हाइवा किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को सीधा कराया और उसे जब्त कर थाना ले गयी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार और ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >