माता-पिता का सपना, गुरु की सलाह से देवघर की पलक ने क्रिकेट में बनायी पहचान

बेलाबगान दुर्गाबाड़ी की पलक कुमारी आज महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. पलक का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है

अजय यादव, देवघर. बेलाबगान दुर्गाबाड़ी की पलक कुमारी आज महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. पलक का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है, यह टीम श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर विपक्षी से दो-दो हाथ करेगी. बीसीसीआई की ओर से टीम की कमान भाविका अहिरे को सौंपी गयी है. पलक, वर्तमान में वह झारखंड अंडर-19 टीम की हिस्सा है. पलक ने क्रिकेट का ककहरा देवघर से ही सीखा. उसकी सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ परिवार और मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पलक की मां संगीता भगत वर्तमान में रांची में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं. इससे पूर्व वह देवघर ट्रैफिक पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुकी है. वहीं, पलक के पिता दिवंगत भारत कुमार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे. पलक की शुरुआती पढ़ाई बचपन प्ले स्कूल और इसके बाद पहली से तीसरी कक्षा तक डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर, भंडारकोला में हुई. इसी दौरान उनकी मां का तबादला रांची हो गया और पलक भी वहां चली गयीं. बचपन में उनकी प्रतिभा को देखते हुए एक मार्गदर्शन ने पिता ॉभारत कुमार को सलाह दी कि महिला क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है. इसलिए रांची में बेहतर अवसर मिलने के कारण पलक को वहां प्रशिक्षण दिलाया जाये. परिवार ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और पलक को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया. पलक की कहानी बताती है कि प्रतिभा को सही दिशा, परिवार का भरोसा और निरंतर परिश्रम मिले, तो छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपनों को साकार कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >