सारठ बाजार. पथरड्डा पुलिस ने क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह से बचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. ओपी प्रभारी शामू बांडू ने ग्रामीणों से कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें और अगर कोई गांव में नया या किसी प्रकार संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो पुलिस को सूचना दें. पथरड्डा ओपी प्रभारी शामू बांडू ने पुलिस ने वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से ओपी क्षेत्र के पथरड्डा, सूरा, तुम्बो जमनी, बोचबान्ध, बरदही, चोरमारा, मंदरिया, धनपालसी, नवादा, कैराबांक, तेलीपडुवा, मुंडा, अलुवारा, हीरापुर आदि गांवों में माइकिंग कर लोगों को बच्चा चोर के अफवाह से बचने की अपील की. कहा कि गांव में दिखने वाला हर संदिग्ध बच्चा चोर नहीं होता है. संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर मारपीट नहीं करने की अपील की. ग्रामीणों को कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की. मौके पर पथरड्डा ओपी के अन्य पुलिस कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
बच्चा चोर की अफवाह से बचने की पथरड्डा पुलिस ने दी सलाह

बच्चा चोर की अफवाह से बचने की पथरड्डा पुलिस ने दी सलाह
Copied link
ओपी प्रभारी ने गांव संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील