चितरा. भादो पूर्णिमा के अवसर पर कोलियरी प्रक्षेत्र शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. इस दौरान कोलियरी स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर, राधा माधव मंदिर, राम दरबार, शनि मंदिर व माता छिन्नमस्तिका काली मंदिर में चितरा, भवानीपुर, तिलैया, जमुआ, तारबाद, बड़जोरी, ठाढ़ी आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की. दूसरी ओर कुकराहा व तालझारी स्थित माता दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. इसके अलावा पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों अपने घरों में पुरोहितों के द्वारा सत्यनारायण भगवान का कथा श्रवण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
