देवघर के सरकारी स्कूलों पर ऑनलाइन निगरानी, रोज वीडियो कॉल से होगी पढ़ाई और सुविधाओं की जांच

देवघर के सरकारी स्कूलों में अब रोज वीडियो कॉल से पढ़ाई और सुविधाओं की ऑनलाइन निगरानी होगी. छात्रों से भी पूछे जाएंगे सवाल, जानें क्या होगा बदलाव.

देवघर : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की अब नियमित ऑनलाइन निगरानी होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने इसके लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर रैंडम तरीके से स्कूलों का चयन कर वीडियो कॉल के माध्यम से स्थिति की जानकारी लेने का आदेश जारी किया है. इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल व सुविधाएं उपलब्ध कराने में मिलेगा.

रोज एक-दो स्कूलों की होगी निगरानी

जिला स्तर पर डीइओ, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य पदाधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक-दो स्कूलों के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी शिक्षक से वीडियो कॉल पर संपर्क करेंगे. वहीं, झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय और डायट जसीडीह के पदाधिकारी भी स्कूलों की निगरानी करेंगे. स्कूलों में साफ-सफाई, रूटीन के अनुसार कक्षाएं, आईसीटी/स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, पुस्तकालय, प्रोजेक्ट रेल की कॉपी जांच और सिलेबस के अनुसार पढ़ाई की जानकारी ली जायेगी.

छात्रों से भी पूछे जायेंगे सवाल

छात्रों से भी सीधे सवाल पूछकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जायेगा. इनमें प्रतिदिन कक्षाओं की संख्या, अंग्रेजी-कंप्यूटर की पढ़ाई, पुस्तकालय से किताब मिलने, टीएलएम के इस्तेमाल और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जैसे सवाल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >