टूरिस्ट वाहन के टक्कर में टोटो सवार मछली व्यवसायी घायल, सड़क पर बिखरी मछली

मधुपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह के निकट हुई घटना

मधुपुर. थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह के निकट मछली लदा टोटो व ट्रेवल वाहन में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में टोटो में सवार मछली व्यवसायी बुरी तरह जख्मी हो गया. साथ ही मछली भी सड़क पर गिर गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुर्मीडीह निवासी मछली व्यवसायी मो. तालीम अपने टोटो से पाथरोल से मछली लेकर कुर्मीडीह जा रहा था. इसी क्रम में चरपा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही टूरिस्ट ट्रेवल वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया. घटना मो. तालीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टोटो पर रखा मछली सड़क पर बिखर गयी. घटना की सूचना पर मधुपुर थाना के एसआई रूपेश कुमार पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. एंबुलेंस से जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर भेजा गया है. इधर, घटना के बाद ट्रेवल टूरिस्ट का वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने बताया जख्मी वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है. इलाज के बाद लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >