अवैध संबंध पर छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बरमोतरा पंचायत के दोंदिया गांव निवासी टेकलाल सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी.

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के बरमोतरा पंचायत के दोंदिया गांव निवासी टेकलाल सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार को टेकलाल सिंह का शव गांव के ही एक सड़क किनारे पुलिया के पास से बरामद हुआ. हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई सत्यनारायण सिंह पर है, जिसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी और मृतक के बड़े भाई हरिहर सिंह ने सोनारायठाढ़ी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध है. बताया गया है कि मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध था. इसी के आक्रोश में उसने भाई टेकलाल की जान ले ली. मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना की छानबीन में जुट गयी है. ———————————————– देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र की है घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >