त्रिकूट पहाड़ पर बंदरों का आतंक, एक दिन में 45 पर्यटक घायल; 24 दिनों में 1215 जख्मी

त्रिकूट पहाड़ पर बंदरों के आतंक से 45 पर्यटक घायल. 24 दिनों में 1215 श्रद्धालु जख्मी. सुरक्षा पर सवाल. जानें पूरा मामला.

मोहनपुर : पर्यटन स्थल त्रिकूट पहाड़ पर शनिवार को बंदरों के हमले से अफरा-तफरी मच गयी. पहाड़ घूमने पहुंचे 45 पर्यटकों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया. सभी घायलों का त्रिकूट पहाड़ स्थित स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक उपचार किया गया.

घायल श्रद्धांलुओं को इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

राजस्थान से बिहार तक के पर्यटक घायल

घायलों में राजस्थान, ओडिशा, बेंगलुरु, चाईबासा, रांची, रामगढ़, पटना, जयपुर, जमशेदपुर और दानापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटक शामिल हैं. बंदरों ने पर्यटकों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काटकर जख्मी कर दिया.

खाना देखते ही पर्यटकों को घेर लेते हैं बंदर

पर्यटकों के अनुसार त्रिकूट पहाड़ पर बंदरों की संख्या काफी अधिक है. खाने-पीने का सामान लेकर चलने वाले लोगों के आसपास बंदर पहुंच जाते हैं और सामान छीनने के दौरान हमला कर देते हैं. इससे पर्यटकों में भय बना हुआ है.

24 दिनों में 1215 श्रद्धालु घायल

श्रावणी मेला के 24वें दिन तक बंदरों के हमले में कुल 1215 श्रद्धालु घायल हो चुके हैं. एक साथ 45 पर्यटकों के घायल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पर्यटकों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर नियंत्रण, पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >