यूपी के यात्री बस से चालक का मोबाइल व 35000 रुपये चोरी

नगर थानांतर्गत पानी टंकी पालिका बाजार के पास खड़ी यूपी के श्रद्धालुओं के बस से अज्ञात चोरों ने उसके चालक का मोबाइल व नकद करीब 35 हजार रुपये सहित अन्य कागजातों की चोरी कर ली.

देवघर. नगर थानांतर्गत पानी टंकी पालिका बाजार के पास खड़ी यूपी के श्रद्धालुओं के बस से अज्ञात चोरों ने उसके चालक का मोबाइल व नकद करीब 35 हजार रुपये सहित अन्य कागजातों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी सुबह उठने पर बस चालक को हुई. इसके बाद चालक राम मगन घटना की शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर पूजा कराने बाबाधाम आया है. यहां पानी टंकी पालिका बाजार के पास बस पार्किंग कर सोमवार रात में सोया हुआ था. रात में चोर शीशा खिसकाकर चालक का गेट खोल लिया और अंदर प्रवेश कर एक मोबाइल सहित 35 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि चोरी कर फरार हो गये. नगर थाने की पुलिस से बस चालक राम मगन ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने व चोरी हुए सामान बरामद करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >