ट्यूशन पढ़ने गयी नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दो युवकों पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रतिनिधि, मधुपुर.

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की शाम को उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. रास्ते में चांदमारी मोहल्ले के पास दो युवक आये और लड़की को कार में बैठा लिया. उनमें एक लड़के को उसकी पुत्री पहचानती थी. बताया कि कार में बैठाने के बाद उसकी पुत्री के मुंह पर दोनों ने रुमाल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. दो घंटे के बाद वापस दोनों ने चांदमारी के पास ही उसकी बेटी को लाकर छोड़ दिया. इसके बाद उसकी बेटी घर में चुपचाप रहने लगी और दूसरे से भी कम बातचीत करने लगी. उसने अपने हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. पूछने पर बताया कि 26 अप्रैल को उसे दो लड़के अपने साथ जबरन उठा कर ले गये थे और दुष्कर्म किया. पुलिस को एक आरोपी का मोबाइल नंबर दिया गया है. घटना को लेकर अपहरण व पोस्को एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >