ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

देवघर-दुमका रेलखंड में पत्थरी गांव के पास रविवार को बसबुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय तीतन महतो ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गये, जिन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर :

देवघर-दुमका रेलखंड में पत्थरी गांव के पास रविवार को बसबुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय तीतन महतो ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गये थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीतन महतो अपने घर से हिंडोलावरण चौक पर जा रहे थे. इस क्रम में रेल की पटरी पार करते समय देवघर से दुमका जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गये और अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >