यज्ञ समिति की हुई बैठक, भव्य महायज्ञ के आयोजन का लिया निर्णय

यज्ञ समिति चितरा कोलियरी की हुई बैठक

प्रतिनिधि, चितरा; यज्ञ समिति चितरा कोलियरी ट्रस्ट की एक अहम बैठक शुक्रवार को दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस साल भी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विवेकानारायण देव ने की. इस दौरान आयोजन की संभावित तिथि, पूजा-अनुष्ठान की विस्तृत रूपरेखा तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. मौके पर सदस्यों ने कहा कि महायज्ञ क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और इससे सामाजिक सौहार्द व सांस्कृतिक एकता को भी मजबूती मिलती है. समिति की ओर से यज्ञ स्थल की सफाई, आकर्षक पंडाल निर्माण, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेने पर भी सहमति बनी. कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया, जो निधि संग्रह, प्रचार-प्रसार, भंडारा संचालन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी. समिति ने लोगों से आयोजन में सक्रिय सहयोग की अपील की है. ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह महायज्ञ श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र रहा है. मौके पर सत्यनारायण राय, राजेश राय, अरुण पांडेय, नित्यानंद राय, दिलीप भोक्ता, पप्पू भोक्ता, संजय शर्मा, मानिक पांडेय, तारापद अड्डी, उज्ज्वल भोक्ता, मुन्ना मिश्रा, अनिरुद्ध यादव, विनय पांडेय, जेपी राय, अमित मिश्रा, बलराम राय, गौतम राय, सिद्धार्थ पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >