सारवां. प्रखंड क्षेत्र के बधनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा व मेला के संचालन को लेकर सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की रविवार को एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संजय सिंह ने की. इस दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवरात्र में पूजा को आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्रदान करने के साथ मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर आकर्षक रूप से बिजली लाइट से मंदिर को सजाने का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर सचिव लालू मिश्र, व्यवस्थापक सह जीप सदस्य जितेंद्र सिंह, गंगाधर वर्मा, यदुमणि तांती, युगल यादव, खगपती यादव, पांचू यादव, राहुल सिंह, कुंदन सिंह, नंदकिशोर यादव, संजय शाही, पिंटू शाही, मणिकिशोर सिंह समेत पूछा समिति सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
