एम्स देवघर में हेलिक्स ’26 की धूम, मूनलाइट टाइड्स में विद्यार्थियों ने जमकर की मस्ती

एम्स देवघर में 'हेलिक्स '26' का रंगारंग आगाज हो चुका है. 13 और 14 सितंबर को विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह दिखाया. 15 सितंबर को होंगी बॉलीवुड की मशहूर गायिका अंतरा मित्रा की प्रस्तुति.

देवघर : एम्स देवघर में आयोजित कार्यक्रम ‘हेलिक्स ’26-द सी ओडिसी’ के तहत 13 और 14 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. 14 सितंबर को ‘मूनलाइट टाइड्स’ के तहत एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की. कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स के निदेशक डॉ नितिन गंगने ने किया. समुद्री यात्रा की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया.

मॉडल यूनाइटेड नेशंस से ग्रुप डांस तक हुआ आयोजन

13 सितंबर को मॉडल यूनाइटेड नेशंस, प्रश्नोत्तर, बिना आग के खाना बनाने की प्रतियोगिता और ग्रुप डांस का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया.

ट्रेजर हंट और डम्ब चाराड्स ने बढ़ाया उत्साह

14 सितंबर को ट्रेजर हंट और डम्ब चाराड्स समेत विभिन्न कार्यक्रम हुए. नृत्य-गीत के साथ ‘मूनलाइट टाइड्स’ के तहत प्रोम नाइट का भी आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

15 सितंबर को अंतरा मित्रा देंगी प्रस्तुति

‘हेलिक्स ’26’ के तहत 15 सितंबर को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी. एम्स में देर शाम बॉलीवुड की मशहूर गायिका अंतरा मित्रा अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके साथ ही डीजे की धुन पर कोयल और गायक श्रीजीत दास भी प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों का मनोरंजन करेंगे.

16 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह

कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >