जसीडीह में लगी भीषण आग, गांव को खाली कराया, ट्रेनों को हटाया, देखें Video

Massive Fire in Jasidih: देवघर के जसीडीह में झाड़ियों में लगी भीषण आग खतरे को देखते हुए अग्निशमन के सारे फीचर ऑन कर दिये गये हैं. पास के गांव को खाली करा लिया गया है.

Massive Fire in Jasidih| देवघर, आशीष/निषिद्ध : देवघर शहर से सटे जसीडीह में झाड़ियों में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है. खतरे को भांपते हुए पास के गांव को खाली करवा लिया गया है. जसीडीह स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को वहां से हटा दिया गया है. बदलाडीह गांव की झाड़ियों में लगी आग बढ़ गई है.

जसीडीह में भीषण आग.

डिपो से कुछ दूरी पर झाड़ियों में कुछ पाइप रखी है, जो जलने लगी है. आग पर काबू पाने के लिए आग को बुझाने की तमाम कोशिशें की जा रहीं हैं.

जसीडीह में लगी भीषण आग की वजह से संथालडीह गांव को खाली कराया गया.

देवघर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी पहुंचे

सूचना मिलते ही देवघर से अग्निशमन विभाग के दमकल और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. खतरे की आशंका को देखते हुए डिपो के पास के संथालडीह गांव को खाली करा लिया गया है. लोगों को दूर हटा दिया गया है.

जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के पास लगी है भीषण आग.

पेट्रोलियम पदार्थों तक अभी नहीं पहुंची आग

अभी पेट्रोलियम पदार्थ तक आग नहीं पहुंची है. आग की लपटें गोदाम तक पहुंचने लगी है. इसलिए सेफ्टी के सारे फीचर ऑन कर दिये गये हैं. दमकलकर्मियों ने कहा है कि जल्द ही आग पर काबू कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

18 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

Bank Strike: झारखंड में 23-25 तक 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपने काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >