भूमि अधिग्रहण को लेकर सीओ ने रैयतों के साथ की चर्चा

सुग्गा पहाड़ी पंचायत सचिवालय में हुई बैठक

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुग्गा पहाड़ी पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास ने न्यू मधुपुर-गिरिडीह रेलवे वायपास निर्माण कार्य में जमीन अधिग्रहण को लेकर रैयतों के साथ बैठक की. बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित जो भी विवाद था, उसे निष्पादित किये जाने को लेकर रैयतों के साथ विमर्श किया. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि बैठक के माध्यम से आपत्ति सूची के अनुसार वंशावली बनाया गया. रैयतों के बीच विवाद था उसे दूर करने का प्रयास किया गया, जिससे फाइनल रूप से रैयतों के खाते में भू अर्जन विभाग की ओर से राशि का भुगतान किया जा सके. बतातें चले कि रेलवे वायपास का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर रैयतों में आपसी विवाद व आपत्ति के कारण अधिग्रहण का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है. मौके पर अंचल निरीक्षक निरंजन रजक, राजस्व कर्मी उज्ज्वल लकड़ा, रंजीत कुमार झा, ईजोय होरो, पंकज कुमार, विश्वजीत कुमार, खुर्शीद आलम, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >