कचरा से भरा मानसरोवर पूर्वी तट

मानसरोवर तालाब के पूर्वी तट में कचरे का ढेर लगा हुआ है. यहां बाबा मंदिर से कचरा लाकर रखा जा रहा है. नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को महामारी की आशंका सता रही है.

संवाददाता, देवघर:

मानसरोवर तालाब के पूर्वी तट में कचरे का ढेर लगा हुआ है. यहां बाबा मंदिर से कचरा लाकर रखा जा रहा है. नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को महामारी की आशंका सता रही है. मुहल्ले के जयदेव मिश्र ने बताया कि बाबा मंदिर की ओर से फेंके गये कचरा पहाड़ का रूप ले रहा है. नगर निगम की ओर से पिछले लगभग 10 दिनों से उठाव नहीं हो रहा है. इस रोड से प्रतिदिन भक्त बाबा मंदिर जाते हैं. सड़क किनारे कई आश्रम व होटल है. गंदगी से बदबू मार रही है. इससे स्थानीय लोगों के अलावा बाबा की पूजा करने जानेवाले शिवभक्तों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >