deoghar news : एक लाख रुपये की ठगी के आरोपित की तलाश में पहुंची लखनऊ पुलिस

उत्तर प्रदेश के लखनऊ बाजारखला कोतवाली थाने की पुलिस 1,01,108 रुपये साइबर ठगी कांड के आरोपित की तलाश में शनिवार को देवघर पहुंची.

वरीय संवाददाता, देवघर : उत्तर प्रदेश के लखनऊ बाजारखला कोतवाली थाने की पुलिस 1,01,108 रुपये साइबर ठगी कांड के आरोपित की तलाश में शनिवार को देवघर पहुंची. यहां कुंडा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपित के पता चांदडीह गौरीपुर गांव जाकर यूपी पुलिस ने आरोपित अभय कुमार मंडल को 35/3 का नोटिस रिसिव कराया. जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2024 में लखनऊ के टिकैतगंज केडार निवासी मनीष कुमार साह के एकाउंट से एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी की गयी थी. उसके एकाउंट से अज्ञात आरोपित ने दर्जनों बार में आरोपित अभय के एकाउंट में 101108 रुपये ट्रांसफर किया था. इस संबंध में मनीष ने लखनऊ के बजारखला कोतवाली थाने में 23 फरवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज करायी. उक्त प्राथमिकी में ठगी के पैसे ट्रांसफर किये गये एकाउंट के धारक कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गौरीपुर निवासी अभय व एक अज्ञात को आरोपित बनाया गया. उसी आधार पर आरोपित अभय को नोटिस रिसिव कराने लखनऊ बाजारखला कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक अमन गुप्ता देवघर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >