अक्षरा सिंह ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट

अक्षरा सिंह को देखने व उनकी तस्वीर लेने के लिए उत्साहित दिखे

मधुपुर. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. यह रोड शो मधुपुर शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरी. भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा हटिया रोड, स्टेशन रोड, राजबाड़ी रोड, थाना रोड, सीओ ऑफिस मोड़, पंचमंदिर रोड से होते हुए पुन: भगत सिंह चौक पहुंच कर इसका समापन हुआ. इस दौरान सैकड़ों समर्थक गाड़ी के साथ चलते नजर आये. समर्थक अक्षरा सिंह को देखने व उनकी तस्वीर लेने के लिए उत्साहित दिखे. इस अवसर पर उन्होंने सभी का अभिवादन किया. उन्होंने सभी मतदाता से इस बार भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप सभी का एक-एक वोट राज्य की दिशा व दशा निर्धारित करेगा. इसके लिये गंगा नारायण सिंह को जीताकर रांची भेजना होगा. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, हेमंत नारायण सिंह, प्रमोद विधार्थी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >