श्रावणी मेला 2026. ब्रीफिंग में डीसी, एसपी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दिए टिप्स संजीत मंडल, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला की चौथी एवं अंतिम सोमवारी के सफल संचालन को लेकर शनिवार को बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया. अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. बिना गैप आगे बढ़े श्रद्धालुओं की कतार उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि सोमवारी पर सर्वाधिक भीड़ होती है. ऐसे में सभी पदाधिकारी विनम्रता, सेवाभाव और पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करें. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध और सुलभ जलार्पण कराना प्राथमिकता हो. कतार में गैप न बने और वह लगातार आगे बढ़ती रहे, इसका विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु देवघर से राज्य की अच्छी छवि लेकर लौटें, यह भी प्रशासन की जिम्मेदारी है. क्यू व ट्रैफिक मैनेजमेंट पर जोर एसपी प्रवीण पुष्कर ने क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने बताया कि सभी ओपी और यातायात ओपी की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों को दी गयी है. अपने क्षेत्र में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो, इसका वे लगातार अनुश्रवण करेंगे. उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने अंतिम सोमवारी की तैयारियों के अनुरूप प्रतिनियुक्त कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा. नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता समेत आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही. अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में सतर्क रहकर भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का निर्देश दिया. ब्रीफिंग में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. ----------------- कतार में गैप नहीं, लगातार आगे बढ़ती रहे कांवरियों की कतार क्यू मैनेजमेंट के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी सभी ओपी व टीओपी की कमान डीएसपी रैंक के अधिकारियों को, क्षेत्रवार निगरानी का निर्देश
अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ को लेकर हाई अलर्ट : आस्था के सैलाब को संभालने में जुटा प्रशासन, डीसी-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ को लेकर हाई अलर्ट : आस्था के सैलाब को संभालने में जुटा प्रशासन, डीसी-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
Copied link
देवघर श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी के लिए प्रशासन ने कतार, भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं.श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है.