घुठिया बड़ा असहना पंचायत भवन से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत घुठिया बड़ा असहना पंचायत भवन से मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. पंचायत के मुखिया जयप्रकाश यादव ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दी है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर:

मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत घुठिया बड़ा असहना पंचायत भवन से मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. पंचायत के मुखिया जयप्रकाश यादव ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि, पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर कुर्सी, डेस्कटॉप, प्रिंटर, सोलर लाइट, प्लास्टिक कुर्सी, अभिलेख आदि हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी है. उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में वीएलडब्ल्यू के पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पंचायत भवन पहुंचे तो कई सामान गायब मिले. पुलिस ने आवेदन को लेकर मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >