झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस की तैयारियों पर की चर्चा

मारगोमुंडा के पानी टंकी मैदान में झामुमो की हुई बैठक

मारगोमुड़ा. प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान आगामी 2 फरवरी को दुमका में आयोजित होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी शामिल हुए. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुये. मौके पर संगठन सचिव ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. दुमका जाने की रूपरेखा, वाहनों की व्यवस्था, समय-सारिणी तथा अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. कहा कि स्थापना दिवस झामुमो के संघर्ष और विचारधारा का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया जायेगा. जिसमें मारगोमुंडा से हजारों की संख्या में दुमका के लिए रवाना होंगे, जिससे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके. मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : झामुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा मारगोमुंडा के पानी टंकी मैदान में झामुमो की हुई बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >