महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है झारखंड ग्रामीण बैंक : मदन मोहन बरियार

झारखंड ग्रामीण बैंक ने देवघर के सत्संग नगर में नई शाखा खोली। अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण चेक वितरित किए।

प्रमुख संवाददाता, देवघर: देवघर के सत्संग नगर में झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्वयं सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाएं, बैंक के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे. अध्यक्ष श्री बरियार ने चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ₹1 लाख तक के ऋण स्वीकृति चेक भी वितरित किए. अपने संबोधन में श्री बरियार ने कहा कि झारखंड ग्रामीण बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सत्संग नगर में नयी शाखा खुलने से आसपास के लोगों को बैंकिंग सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुगमता और सुविधा के साथ उपलब्ध होंगी. उन्होंने लोगों से बैंक की ऋण योजनाओं, महिला उद्यमिता, कृषि, स्वरोजगार, बीमा तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक प्रशांत बिहारी सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान ग्राहकों को बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >