बाबा बैद्यनाथ धाम के दरबार में पहुंचे झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्रनाथ महतो

Deoghar News: झारखंड विधानसभा स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर राज्य की सुख-समृद्धि हेतु पूजा-अर्चना की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में आज सुबह-सुबह झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्रनाथ महतो बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया संकल्प, श्रद्धा के साथ की पूजा-अर्चना

मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया गया, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा संपन्न की. 

झारखंड की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए मांगा आशीर्वाद

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा सदैव झारखंड राज्य पर बनी रहती है. उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और जनमानस के कल्याण की कामना करते हुए बाबा से आशीर्वाद मांगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >