झारखंड आंदोलनकारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

करौं : झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित

करौं. प्रखंड क्षेत्र के धनियाडीह फुटबॉल मैदान में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुरारी चौधरी ने की. इस अवसर पर बलदेव रवानी ने कहा कि आंदोलनकारी वर्षों से सम्मान और सुविधाओं की आस लगाये बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि कई बार बैठक कर पत्राचार के माध्यम से प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया है. फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. बैठक में आंदोलनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द ही चिह्नित व सम्मानित आंदोलनकारियों को उनका हक नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे और उनका आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा. मौके पर कार्तिक रवानी, बिहुलाल हांसदा, गोविंद महतो, कयूम अंसारी, तरुण चौधरी, मोबीन अंसारी, शमशुल अंसारी, अमरूल मियां, कमला कांत झा, अफदुल खुद्दुस, सहदेव महतो, हेनो टुडू, रमजान अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >