Deoghar News : छत के रास्ते दिनदहाड़े घुसे चोर, बैंककर्मी दंपति के सूने घर से लाखों के जेवर व नकदी उड़ाये

नगर थाना अंतर्गत छत्तीसी मुहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है. बैंककर्मी अर्जुन मंडल और उनकी पत्नी सरिता मंडल के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना अंतर्गत छत्तीसी मुहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है. बैंककर्मी अर्जुन मंडल और उनकी पत्नी सरिता मंडल के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. दोनों पति-पत्नी ड्यूटी पर थे, इसी बीच चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम दिया. बैंककर्मी अर्जुन मंडल धनबाद स्थित एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी सरैयाहाट एसबीआइ में पदस्थापित हैं. अर्जुन मंडल ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद उनकी पत्नी आमतौर पर घर पर रहती हैं. घटना के दौरान वह ड्यूटी पर थीं, तभी चोर मौका पाकर घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और भीतर घुसकर बक्से का ताला तोड़ा. इस क्रम में करीब 1.50 लाख रुपये के सोने के जेवरात, छह भर चांदी के जेवर व गुल्लक में रखे 5-6 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई, जब सरिता शाम को ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचीं. मुख्य गेट खोलने के बाद उन्होंने देखा कि घर के सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़े हैं और बक्से का ताला टूटा हुआ है. घटना के बाद परिवार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मामले में पीड़ित दंपति ने नगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनलोगों के घर के आसपास नशेड़ियों का अक्सर अड्डा लगता है. हाइलाइट्स -नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मुहल्ले की घटना, बैंककर्मी दंपति के बंद घर को बनाया निशाना -बंद घर में छत के रास्ते घुसे चोर, बक्से से जेवरात और नकदी उड़ायी -बैंककर्मी पति-पत्नी ड्यूटी पर थे, लौटने पर खुला चोरी का राज -चोरों ने 1.5 लाख के सोने, चांदी के जेवर व 6 हजार नकद की चोरी की -इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा, सुरक्षा पर उठे सवाल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >