मधुपुर. जैक की ओर से आयोजित 11वीं बोर्ड परीक्षा शनिवार को प्रथम पाली में विज्ञान व कॉमर्स एवं द्वितीय पाली में कला संकाय की परीक्षा शांतिपूर्व संपन्न हुआ. परीक्षा को लेकर कुल 11 केंद्र बनाये गये थे, जिनमें रेड कॉर्पेट स्कूल में 564 में से तीन अनुपस्थित रहे. एसपीएम विद्यालय में 806 में एक अनुपस्थित, संत जोसफ 725 में तीन अनुपस्थित, न्यू संत जेवियर्स में 802 में तीन अनुपस्थित, अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में 1005 में छह अनुपस्थित, एमएलजी उच्च विद्यालय में 524 में पांच अनुपस्थित, महाविद्यालय में 546 में पांच अनुपस्थित, सनरेज एकेडमी में प्रथम पाली में 144 व द्वितीय पाली में 432 में दो अनुपस्थित रहे. वहीं, पटवाबाद मध्य विद्यालय में 232, जगदीशपुर प्लस टू विद्यालय में 651 में दो अनुपस्थित, पाथरोल प्लस टू विद्यालय में 15 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित थे. कला में भाषा, विज्ञान में बायलॉजी व कंप्यूटर, वाणिज्य में जीएसटी व कंप्यूटर की परीक्षा लिया गया.
केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई 11वीं बोर्ड परीक्षा
जैक बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
