साइबर अपराधी की तलाश में बंगाल पुलिस पहुंची मधुपुर

मधुपुर थाना क्षेत्र के जामा गांव का एक युवक की संलिप्तता उजागर

मधुपुर. साइबर अपराधी की तलाश में पश्चिम बंगाल के हीरापुर थाना की पुलिस टीम मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के चरपा व जामा गांव जाकर साइबर अपराधी के घर का सत्यापन किया. आरोपी के संबंध में परिवार वालों से पूछताछ किया. पुलिस ने कहा कि सत्यापन के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी. बताया कि साइबर अपराधी के बंगाल के हीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर बैंक की गुप्त विवरणी हासिल किया. इसके बाद खाता से फर्जी ढंग से हजार की निकासी कर लिया. ठगी के बाद पीड़ित ने हीरापुर थाना में प्राथमिक की दर्ज करया. बताया जाता हैं कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में मधुपुर थाना क्षेत्र के जामा गांव का एक युवक की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी आधार पर पश्चिम बंगाल की पुलिस मधुपुर पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >