प्रतिनिधि, मोहनपुर. बकरीद पर्व को लेकर रिखिया थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मुखिया व गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को शांति, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग बनाये रखने कि अपील करते हुए सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक व अफवाह फैलाने वाली खबरों से दूर रहने की हिदायत दी. कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने थाना क्षेत्र में विवाहिता महिला की हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में दफनाने के मामले का महज चार दिनों में उद्भेदन कर आरोपी को जेल भेजने पर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल को माला व शॉल देकर सम्मानित किया. वहीं शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस से तेज रफ्तार से चल रहे बालू लदे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की. लोगों ने कहा कि बिना चालान चल रहे ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. मौके पर सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता, मुखिया रंजीत यादव, अनिल कुमार साह, मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव, धनेश्वर यादव, सुशील महथा, चंद्रशेखर यादव, अनिल यादव, मो सगीर आलम, प्रकाश वर्मा, मंगलेश्वर प्रसाद राव, सोनू राव सहित अन्य मौजूद थे.
सोशल मीडिया की भ्रामक व अफवाह फैलाने वाली खबरों से दूर रहने की हिदायत
बकरीद पर्व को लेकर रिखिया थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुई.
