Deoghar News : बालू-पत्थर खनन स्थलों का औचक निरीक्षण, डीएमओ बोले– अवैध खनन बर्दाश्त नहीं

अवैध खनन पर रोक लगाने और निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : अवैध खनन पर रोक लगाने और निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास और रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू व पत्थर खनन स्थलों का निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम चांदन नदी स्थित इंटक पहुंची, जहां बालू उठाव व खनन कार्य की स्थिति का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में बताया गया की इंटक के समीप किसी भी प्रकार का बालू खनन नहीं किया जाना है. किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा टीम ने थाना क्षेत्र के धुरंधरपुर व विश्वानी गांव स्थित पत्थर खदानों का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खदान संचालकों को सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही कार्य करने का निर्देश दिया गया. डीइओ ने कहा कि खनन कार्य में सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय नियमों व विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान मुखिया मुकेश यादव समेत स्थानीय लोग प विभागीय कर्मी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >