एसडीओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से मनाया गया राजकीय समारोह

मधुपुर. स्थानीय डाकबंगला मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस सह राजकीय समारोह धूमधाम से मनाया गया. एसडीओ राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर कई सरकारी व निजी स्कूलों ने परेड व डिस्पले प्रतियोगिताओं में भाग लिया. परेड बैंड के साथ में कार्मेल स्कूल प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय द्वितीय व मिडिल स्कूल तिलक कला तृतीय स्थान पर रहे. बिना बैंड के हाइस्कूल श्रेणी में सालोम स्कूल ने पहला, न्यू सत जेवियर्स स्कूल दूसरा व सेंट जोसेफ हाइस्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया. मिडिल स्कूल श्रेणी में दुन पब्लिक स्कूल प्रथम, न्यू सत जेवियर्स द्वितीय व मिडिल स्कूल भेड़वा तृतीय रहा. डिस्पले प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने पहला, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने दूसरा व मिडिल स्कूल भेड़वा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को उपस्थित अधिकारियों ने सम्मानित किया. कार्मेल स्कूल की सौमिता रॉय चौधरी के निर्देशन में शिबू सोरेन की जीवनी पर स्पेशल डिस्प्ले प्रस्तुत कर सभी को मोहित कर दिया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, सीओ यामुन रवि दास, इंस्पेक्टर इंचार्ज डॉ राकेश रवि, रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया, अरविंद कुमार, हेमंत नारायण सिंह, महेंद्र घोष, फैयाज कैशर, एसएन सिंह, अशोक गोंड, ऐनुल होदा, शाहिद अल्मी, रामसेवक पासवान, संजय राय, दीपक मैसी, मुमताज, अवनी भूषण, बिनोद प्रसाद, दीपक मैसी, राकेश वर्मा, अजय पाठक, शाकिब खान आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : 79वां स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से मनाया गया राजकीय समारोह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >